फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ गरजी सीटू

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ गरजी सीटू
विज्ञापन

बैजनाथ में प्रदर्शन कर की जमकर नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन (सीटू) के बैनर तले बैजनाथ ब्लाॅक की आंगनबाड़ी महिला कर्मियों ने मोदी सरकार की आंगनबाड़ी विरोधी नीतियों के खिलाफ एसडीएम के कार्यालय में प्रदर्शन किया। वहीं, चौबीन चौक तक रैली भी निकाली। आंदोलनकारी महिलाओं ने छह माह से मिनी आंगनबाड़ी वर्कर का वेतन अदा न करने के केंद्र की मोदी सरकार के फैसले के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इसी कड़ी में शनिवार को भवारना, पंचरुखी और बैजनाथ ब्लाॅकों की आंगनबाड़ी महिला कर्मियों ने एसडीएम बैजनाथ के कार्यालय परिसर में धरना दिया और अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। रैली का नेतृत्व सीटू के जिला सचिव रविंद्र कुमार, जिला वित्त सचिव अशोक कटोच, बैजनाथ ब्लाॅक कमेटी की प्रधान नंदिनी कटोच, ब्लाॅक सचिव मीना, पंचरुखी की ब्लाॅक प्रधान अर्चना के अलावा सीमा, मोनिका, रितु और कमलेश आदि ने किया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का फैसला वापस लिया जाए और पिछले पांच महीनों का रोका गया वेतन और भवन किराया तत्काल दिया जाए। आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, सुप्रीमकोर्ट के फैसले अनुसार ग्रेच्युटी देने, प्री-प्राईमरी में नर्सरी के पद पर वर्कर को नियुक्ति देने, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने, हरियाणा की तर्ज पर मानदेय देने सहित अन्य मांगों को भी उठाया गया। यूनियन ने एलान किया कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन चलता रहेगा। यूनियन ने प्रदेश सरकार से अपील की है कि दूसरे प्रदेशों की तरह मिनी आंगनबाड़ी केंद्र को अपग्रेड करके पूर्ण आंगनबाड़ी का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें