फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन से लौटे बच्चों को भारत के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की लगाई गुहार

विज्ञापन
बुधवार को बिलासपुर में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ अपने बच्चों के भविष्य को लेकर - फोटो : Kangra
विज्ञापन
राजा का तालाब(कांगड़ा)। यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों और उनके अभिभावकों ने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके गृह क्षेत्र बिलासपुर में मुलाकात की ।
विज्ञापन

उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बच्चों को सुरक्षित घर लाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। साथ ही भारत सरकार से मांग कि है कि इन छात्रों को भारत के मेडिकल कॉलेजों में ही दाखिला दिया जाए, ताकि इनका भविष्य सुरक्षित हो सके। इस विषय को लेकर जेपी नड्डा ने अभिभावकों को भारत सरकार की ओर से सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मल्लिका नड्डा, कैबिनेट मंत्री राजिंद्र गर्ग, हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक जीत राम कटवाल, विधायक सुभाष ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, राजेश चंदेल, राम स्वरूप राणा, अशोक सोनी, जितेंद्र गौतम, विवेक चंदेल, रितिका राणा, हिमांशु राणा, विपुल सोनी, इंद्रजीत, रमा, चंद्रकांता और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें