फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला भर में योग के प्रति जागरूक किए लोग

विज्ञापन
डीएवी स्कूल भड़ोली के योगाभ्यास करते हुए विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Kangra
विज्ञापन
जसूर(कांगड़ा)। जिलेभर के स्कूलों में रैलियां निकालकर बच्चों ने योग करने का संदेश दिया और समाज में जागरूकता फैलाई।
विज्ञापन

खन्नी स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवकों ने गांव खन्नी में योग के प्रति जागरूकता रैली निकाली। इसके अलावा स्लोगन राइटिंग और पोस्टर मेकिंग में भी हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानाचार्या अर्चना महाजन, कार्यक्रम अधिकारी रंजीव ठाकुर, रीता सहोत्रा व स्कूल स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
धर्मशाला। कल्याड़ा स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवियों ने रैली निकाल लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य कुलदीप कुमार ने लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। विद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डेविड व प्रियंका ने भी बच्चों व लोगों को योग का महत्व समझाया।
विज्ञापन

रे (कांगड़ा)। बहादपुर स्कूल में स्वयंसेवियों ने नारों और रैली के माध्यम से योग के प्रति जागरूकता फैलाई। स्कूल के प्रांगण में प्राणायाम करवाया गया। इस दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रभात चंद्र और एनएसएस प्रभारी ओम स्वरूप व सुनीता देवी भी मौजूद रहीं।
फतेहपुर (कांगड़ा)। फतेहपुर स्कूल में एनएसएस स्वयंसेवियों ने एनएसएस प्रभारी प्रमोद राणा की अध्यक्षता में स्कूल परिसर से तहसील परिसर तक रैली निकाली। इस दौरान नरदेव पठानिया, नरेंद्र राणा, शशि कुमार, परमजीत कौर, नीलम शर्मा और अल्पना मौजूद रहे।
थुरल(कांगडा)। थुरल स्कूल की एनएसएस इकाई की ओर से थुरल बाजार में योग जागरूकता रैली निकाल कर योग के प्रति स्थानीय जनता को जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाचार्य संजीव जम्वाल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विजय राणा, पूजा शर्मा पीसी मेहरा, मनोज कुमार, वरुण दत्त, लेखराज हीर, शगुन डोगरा और अजीत धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। बीड़ स्कूल में पोस्टर और नारा लेखन के माध्यम से योग के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान एनएसएस प्रभारी ठाकुर अमर सिंह ने बताया कि शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए हर आदमी को अपनी जीवन शैली में योग को अपनाना चाहिए ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें