मां ज्वालामुखी के दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर में झारखंड के डिप्टी सीएमस्तोत्र जागरूक
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साओ ने परिवार सहित मां ज्वालामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद माता रानी की अखंड ज्योति के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। पुजारी वर्ग से मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद डिप्टी सीएम ने कहा कि ज्वालामुखी मंदिर प्रशासन ने बाहर से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की हैं। श्रद्धालुओं के लिए यहां पर विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि मां ज्वाला के दिव्य और अलौकिक दर्शन से आत्मिक शांति सुख का आशीर्वाद मिला। 13 साल बाद मां ज्वाला के दर्शनों का सौभाग्य मिला है। 13 साल के लंबे समय में यहां पर अभूतपूर्व परिवर्तन और विकास हुआ है। इस मौके पर मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल, एडिशनल एसएचओ नाजर सिंह, पुजारी अभिनेंद्र शर्मा भी उनके साथ रहे। संवाद