फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगल एयरपोर्ट पर हंगामा: टैक्सी यूनियन और कंपनी स्टाफ में बहसबाजी

Fri, 22 May 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। गगल एयरपोर्ट पर वीरवार शाम विमान सेवा रद्द होने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। एयरपोर्ट पर विशेष विमान सेवाओं का संचालन करने वाली बीकेजे एयरपोर्ट्स कंपनी के कर्मचारियों और एयरपोर्ट टैक्सी यूनियन के चालकों के बीच तीखी बहसबाजी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला कर्मचारी पर टैक्सी चालकों को थप्पड़ मारने की धमकी देने के आरोप भी लगे।
विज्ञापन


बीकेजे एयरपोर्ट्स के कुछ कर्मचारी निजी वाहन में यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर ले जा रहे थे। इस पर टैक्सी यूनियन ने कड़ा विरोध जताया। मामले को लेकर जब पत्रकारों ने बीकेजे एयरपोर्ट्स की संबंधित महिला कर्मचारी से बातचीत करने की कोशिश की तो कंपनी और एयरपोर्ट प्रशासन एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते नजर आए। काफी देर इंतजार के बाद बताया गया कि संबंधित कर्मचारी इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहती।
अब बड़ा सवाल यह है कि गगल एयरपोर्ट पर हुए इस विवाद की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा और यात्रियों व टैक्सी चालकों के बीच बढ़ते तनाव का समाधान कैसे निकलेगा? यूनियन प्रधान कुलजीत राणा ने आरोप लगाया कि कंपनी कर्मचारी पहले एक यात्री को निजी गाड़ी में ले गए और बाद में दोबारा अन्य यात्रियों को बैठाने पहुंचे। जब टैक्सी चालकों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
विज्ञापन

टैक्सी यूनियन का कहना है कि चालक भारी निवेश और बैंक ऋण लेकर टैक्सियां चला रहे हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट प्रशासन को नियमित शुल्क भी दिया जाता है लेकिन इसके बावजूद उनके हितों की अनदेखी की जा रही है।

टैक्सी चालक और बीकेजे कंपनी के कर्मचारियों का आपसी मामला है। इस संबंध में हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। अगर भविष्य में कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -अमित सकलानी, प्रबंधक, हवाई अड्डा कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें