बैजनाथ (कांगड़ा)। क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के कमरे की सीलिंग गिरने से एक छात्र घायल हो गया। घटना के बाद छात्र को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने घायल छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। छात्र के सिर पर चोट आई है। बताया जा रहा कि दोपहर को हवा चलने पर सीलिंग गिर गई। थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। संवाद