फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ढोल की थाप...डीजे की धुनों के बीच पलकों पर बैठाईं चैंपियन बेटियां

Wed, 05 Feb 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला में पहुंची नेशनल गेम में कबड्डी में सूबे को तीसरी बार चैंपियन बनाने ​खिलाडी उपायुक्त क
विज्ञापन
धर्मशाला। उत्तराखंड में चल रही 38वीं राष्ट्रीय खेलों के कबड़्डी में प्रदेश को लगातार तीसरी बार चैंपियन बनाने वाली खिलाड़ियों को जोरदार स्वागत किया। टीम में शामिल रहीं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) धर्मशाला की चार खिलाड़ी ज्योति, अंशुल, चंपा और भावना मंगलवार को शहर में पहुंची। यहां पहुंचने पर चैंपियन बेटियों का सेंटर की अन्य खिलाड़ियों ने ढोल की थाप पर नाचकर स्वागत किया।
विज्ञापन


खिलाड़ी उपायुक्त कार्यालय से सेंटर तक नाचते-गाते हुए पहुंचीं। वहीं, सेंटर में डीजे की धुनों पर सभी खिलाड़ियों ने नाचकर खुशी का इजहार किया। इसके बाद उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने उन्हें सम्मानित किया। इस समारोह में कप्तान पुष्पा अन्य टूर्नामेंट की तैयारी के कारण शामिल नहीं हो पाईं। चारों खिलाड़ियों ने हनुमान मंदिर में माथा टेका। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने को प्रयास कर रही है। वहीं, आने वाले दिनों में धर्मशाला में खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधाएं मिलेगी।

धर्मशाला में पहुंची नेशनल गेम में कबड्डी में सूबे को तीसरी बार चैंपियन बनाने खिलाडी उपायुक्त क

धर्मशाला में पहुंची नेशनल गेम में कबड्डी में सूबे को तीसरी बार चैंपियन बनाने खिलाडी उपायुक्त क

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें