फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सीमेंट के दाम पांच रुपये प्रति बैग बढ़े, अब 420 रुपये में मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मसरेड (कांगड़ा)। महंगाई के बीच मकान बनवाना अब और महंगा होगा। सीमेंट कंपनियों ने प्रति बैग पांच रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद उपभोक्ताओं को सीमेंट का एक बैग 415 रुपये के बजाय 420 रुपये में मिलेगा। कीमतों में इस इजाफे से निर्माण कार्य करवा रहे लोगों का बजट प्रभावित होगा।
विज्ञापन

एसीसी, अल्ट्राटेक समेत अन्य कंपनियों ने सीमेंट के दाम बढ़ाए हैं। कंपनियों ने बुधवार को इस संबंध में अपने डीलरों को पत्र जारी किए। इसके बाद डीलरों ने प्रति बैग पांच रुपये की बढ़ोतरी कर नई दरें लागू कर दी हैं।
पहले से ही सरिया, रेत और बजरी जैसी निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हैं। ऐसे में सीमेंट महंगा होने से मकान निर्माण की कुल लागत भी बढ़ेगी। इसका अतिरिक्त बोझ खासकर मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें