फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लावारिस पशुओं से बचाने के चक्कर में पोल से टकराई कार

Sat, 26 Sep 2026 06:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। नैहरनपुखर-कलोहा सड़क पर बणी के मट-उमरा में शुक्रवार रात करीब 12 बजे नंगल से धर्मशाला की ओर जा रही निजी कार अचानक सड़क पर आए लावारिस पशुओं को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में बिजली बोर्ड का एलटी पोल टूट गया, जबकि कार का चालक साइड का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि हादसे में कार चालक सुरक्षित बच गया। टक्कर के बावजूद बिजली के तार नहीं टूटे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। चालक के अनुसार मट-उमरा के पास मोड़ पर अचानक सड़क पर लावारिस पशु आ गए और उन्हें बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया और कार डंगे से टकराने के बाद बिजली के पोल से जा भिड़ी। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के घरों के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को कार से सुरक्षित बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों के अनुसार नैहरनपुखर-कलोहा सड़क पर आवारा पशुओं के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हादसे के बाद बिजली विभाग और कार चालक के बीच आपसी समझौता होने के कारण पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें