फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहलू में सरकारी बस से टकराई तेज रफ्तार कार

विज्ञापन
शाहपुर के रेहलू में मंगलवार शाम सरकारी बस से टकराई कार। -संवाद - फोटो : Kangra
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। थाना शाहपुर के अंतर्गत मंगलवार शाम पांच बजे के करीब शाहपुर के रेहलू में एक सरकारी बस और कार में टक्कर हो हुई। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, दोनों वाहन काफी क्षतिग्रस्त हुए, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धर्मशाला से लंज जा रही सरकारी बस की कार के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। तेज रफ्तार कार चालक ने रेहलू के श्मशानघाट के पास गाड़ी गलत दिशा में घुमा दी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। बस में करीब 10 सवारियां थीं। एचआरटीसी बस के कंडक्टर विजय कुमार ने बताया कि सभी सवारियां सुरक्षित हैं। सभी को घर सुरक्षित पहुंचा दिया है। कार तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो गई थी।
कार चालक गगल का रहने वाला है। क्षतिग्रस्त बस की मरम्मत के समझौते के बाद कार चालक को जाने दिया गया। बस का अगला शीशा और एक किनारा पूरी तरह टूट चुका है। फिलहाल, मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें