फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद जसूर-सोलधा-त्रिलोकपुर-32 मील बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटला (कांगड़ा)। दो वर्ष बाद जसूर-सोलधा-त्रिलोकपुर-32 मील सरकारी बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। कोरोना काल से बस सेवा बंद होने से ग्राम पंचायत सोलधा, नयागल, त्रिलोकपुर आदि के गांव वाड़ा, नयागल, भटोली, त्रिलोकपुर के ग्रामीणों को पैदल आना-जाना पड़ रहा था। अब जसूर से 32 मील बस सेवा शुरू होने से इन पंचायतों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। यह बस सेवा जसूर से शाम को 4:40 बजे पर चलेगी और कोटला, सोलधा, भटोली, नयांगल, वाड़ा, त्रिलोकपुर से होती हुई 32 मील पहुंचेगी।
विज्ञापन

सुबह 6:20 बजे जसूर के लिए चलेगी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप शर्मा ने कहा कि बस सेवा बंद होने से लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। चुन्नी लाल, दुर्गा दास, मदन लाल शर्मा, करतार सिंह, जोगिंदर सिंह, विजय कुमार, दिनेश सिंह, चैन सिंह आदि ने विधायक अर्जुन ठाकुर, परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें