धर्मशाला। प्रदेश सरकार की ओर से रविवार को बाजार बंद रखने के निर्णय का असर परिवहन सेवाओं पर भी पड़ा। सवारियां न होने के कारण एचआरटीसी ने आधे से अधिक रूटों को रविवार को नहीं चलाया। रविवार को धर्मशाला डिपो से 48 सरकारी रूटों को बंद रखा गया, इनमें 33 लोकल और 15 लंबे रूट शामिल रहे। वहीं जो बसें चलाई भी गईं, उनमें भी कोई कमाई नहीं हुई है।
निजी बस ऑपरेटर ने भी बेहद कम बसों को लोकल रूटों पर दौड़ाया। जिला कांगड़ा में 900 निजी बसों में से केवल 20 फीसदी बसों को ही चलाया गया। चंगर क्षेत्रों के लिए नाममात्र बसें ही लगाई गईं। निजी बस ऑपरेटरों की मानें तो जो बसें चलाई गईं, उनमें डीजल का खर्चा भी नहीं निकला। रविवार को बाजार बंद होने के कारण बेहद कम लोग ही अपने घरों से बाहर निकले, जिस कारण बसों में भी सवारियां नाममात्र ही रहीं।
उधर, जीजीएम धर्मशाला पंकज चड्ढा ने बताया कि रविवार को बाजार बंद होने के कारण 48 रूटों को बंद रखा गया और 41 बसों को दौड़ाया गया। इसमें लोकल और लंबे रूट शामिल हैं। निजी बस ऑपरेटर सोसायटी कांगड़ा के अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा ने बताया कि रविवार को केवल 20 प्रतिशत बसों को ही चलाया गया। लेकिन कमाई नहीं हो सकी।
-------------टेबल--------------
लंबे रूट समय
----------------------------------------
धर्मशाला-डलहौजी सुबह 7:10
धर्मशाला-होशियारपुर सुबह7:40
धर्मशाला-पठानकोट सुबह7:50
धर्मशाला-शिमला सुबह8:00
धर्मशाला-होशियारपुर सुबह9:50
धर्मशाला-लुधियाना सुबह10:30
धर्मशाला-होशियापुर सुबह11:15
धर्मशाला-पठानकोट सुबह11:35
धर्मशाला-शिमला सुबह12:00
धर्मशाला-पठानकोट सुबह1:48
धर्मशाला-पठानकोट दोपहर2:35
धर्मशाला-देहरादून दोपहर2:50
धर्मशाला-हरीद्वार दोपहर4:30
धर्मशाला-दिल्ली(वोल्वो) रात8:00
धर्मशाला-दिल्ली(सामान्य) रात8:15
धर्मशाला-दिल्ली(वोल्वो) रात10:10
---------------लोकल रूट-------------------------
लोकल रूट समय
----------------------------------------
धर्मशाला-जसूर-लंज सुबह 6:15
धर्मशाला-खनियारा-53 मील सुबह 6:45
धर्मशाला-मकलोटी सुबह 7:00
धर्मशाला-नगरोटा सुबह 7:00
धर्मशाला-बरवाला सुबह 7:30
धर्मशाला-फतेहपुर-खनियारा सुबह 7:30
धर्मशाला-कांगड़ा-राजल सुबह 7:45
धर्मशाला-टांडा-शनियारा सुबह 7:50
धर्मशाला-कांगड़ा-टांडा सुबह 8:00
धर्मशाला-चड़ी-सलोल सुबह 8:00
धर्मशाला-बंडी-टांडा सुबह 8:00
धर्मशाला-चड़ी-घेरा सुबह 8:15
धर्मशाला-कनेड़-कांगड़ा सुबह 10:10
धर्मशाला-लंज-32 मील सुबह 10:35
धर्मशाला-सतोवरी सुबह 11:00
धर्मशाला-सलोेल दोपहर 12:30
धर्मशाला-कनेड़-कांगड़ा दोपहर 1:30
धर्मशाला-कंडी दोपहर 1:30
धर्मशाला-सूक्कड़-टांडा दोपहर 1:30
धर्मशाला-जवाली दोपहर 1:40
धर्मशाला-सतोवरी दोपहर 1:50
धर्मशाला-नगरोटा दोपहर 2:30
धर्मशाला-खनियारा दोपहर 3:00
धर्मशाला-टांडा-32 मील दोपहर 3:10
धर्मशाला-सराह दोपहर 4:10
धर्मशाला-रानीताल दोपहर 4:30
धर्मशाला-भढियाड़ा-शीला दोपहर 4:50
धर्मशाला-शिक्षा बोर्ड कनेड़ शाम 5:00
धर्मशाला-खनियारा शाम 5:00
धर्मशाला-सरोत्री शाम 5:15
धर्मशाला-बरवाला शाम 5:00
धर्मशाला-चंड़ी-घरोह शाम 5:45
धर्मशाला-टंग-खनियारा शाम 6:30