फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांडों की लड़ाई में एकाउंटेंट के दफ्तर में 15 हजार का सामान हुआ क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
नूरपुर शहर में सांडों के हमले से क्षतिग्रस्त अकाउंटेंट के कार्यालय का दरवाजा - फोटो : Kangra
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रोड पर सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब यहां कालोनी के रास्ते में एक अकाउंटेंट के कार्यालय पर अचानक दो सांडों ने हमला कर दिया। दोनों सांड आपस में लड़ रहे थे और लड़ते-लड़ते अकाउंटेंट के कार्यालय में जा घुसे। ऑफिस में मौजूद संचालक अनूप तथा अन्य लोगों ने ऑफिस सेे बाहर भागकर जान बचाई तथा आसपास के लोगों ने सांडों को वहां से भगाया।
विज्ञापन

ऑफिस में लगा एल्युमिनियम का गेट क्षतिग्रस्त हो गया तथा कांच भी टूट गया। अकाउंटेंट अनूप ने बताया कि उनका 10-15 हजार का नुकसान हुआ है। अनूप के अनुसार नूरपुर शहर में लावारिस पशुओं तथा बंदरों की तादाद काफी बढ़ चुकी है। उन्होंने कहा कि आए दिन लावारिस पशुओं से कोई न कोई हादसा होता रहता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन तथा सरकार दावे तो बड़े बड़े करती है लेकिन इन पशुओं की समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें