फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबने से चंबा के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी के तहत भड़ोली गांव के बल्ला नामक स्थान पर ब्यास नदी किनारे बने जल शक्ति विभाग के पानी के टैंक में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान विशाल पुत्र चुनी लाल (21) निवासी तयारी, जिला चंबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विशाल जल शक्ति विभाग के ठेकेदार के पास मजदूरी करता था। मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे काम करके चला गया। जब अन्य मजदूरों ने उसे कमरे में नहीं पाया तो उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान युवक के कपड़े ब्यास नदी के किनारे बने पानी के गड्ढे के पास मिले। विशाल पानी में डूबा हुआ था। विशाल को सिविल अस्पताल नादौन लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ज्वालामुखी सुरिंद्र धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें