फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सारनू पुहाड़ा फोरलेन ब्रिज के नीचे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनू पुहाड़ा फोरलेन ब्रिज के नीचे मिला शव
विज्ञापन

बस से शाहपुर में उतरना था, रात को पता न चलने पर सारनू पुहाड़ा उतरे थे पवन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (कांगड़ा)। तहसील शाहपुर के सारनू पुहाड़ा फोरलेन ब्रिज के नीचे वीरवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुल के नीचे शव गिरा देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। संभावना जताई जा रही है कि बुधवार देर रात व्यक्ति पुल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को सुपुर्दगी में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान पवन कुमार (45) पुत्र नीचू राम निवासी गांव किला, पंचायत रिहलू के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया है कि पवन कुमार भरमौर गए हुए थे और बुधवार रात को वहां से लौट रहे थे। उन्हें शाहपुर उतरना था, लेकिन रात के समय सही स्थान का पता नहीं चलने के कारण वह सारनू पुहाड़ा फोरलेन ब्रिज के पास उतर गए। वहां से वह पैदल शाहपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान देर रात फोरलेन ब्रिज से गिरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, शाहपुर बाजार में उनका बेटा पिता के आने का इंतजार कर रहा था। काफी देर तक संपर्क न होने और फोन बंद आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। पूरी रात खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग सका। वीरवार सुबह परिजनों को ब्रिज के नीचे पवन कुमार का शव मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, पुल के नीचे शव मिलने की घटना की सूचना मिलने के बाद उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में परिवर्तन कर तत्काल मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने मौके से ही प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों से संपर्क कर मामले की गहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन एवं पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और फोरेंसिक टीम के सहयोग से आवश्यक जांच प्रक्रिया आरंभ की। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत मामले की जांच की जा रही है। मौके पर जुटाए साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें