कांगड़ा में भाजपा का स्थापना दिवस मनाते हुए कार्यकर्ता। स्रोत: भाजपा
कांगड़ा। भाजपा मंडल कांगड़ा ने पार्टी का स्थापना दिवस मटाैर कार्यालय में मनाया। समारोह दौरान प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष विधायक पवन काजल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। काजल ने कहा कि ईमानदार छवि और गरीब जनता के साथ जुड़़ी भाजपा अब विश्व की नंबर वन राजनीतिक पार्टी बन गई है।
इस पार्टी में परिवारवाद नहीं, बल्कि कार्यकर्ता की काबलियत पर भरोसा जताया जाता है। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी, मां बज्रेश्वरी देवी मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह, मां जयंती मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, महामंत्री चंपा भारद्वाज और महामंत्री विजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।