जयसिंहपुर के गंदड में तिरंगा यात्रा निकालते हुए भाजपा नेता और कार्यकर्ता। स्रोत: भाजपा
लंबागांव/जयसिंहपुर (कांगड़ा)। भाजपा मंडल आलमपुर और जयसिंहपुर की संयुक्त बैठक बुधवार को गंदड़ में हुई। बैठक के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बाजार में देशभक्ति के जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा की अगुवाई संगठनात्मक जिला पालमपुर के प्रभारी विनोद ठाकुर और पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने की। विनोद ठाकुर ने कहा कि तिरंगा यात्रा किसी एक राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह देश के 140 करोड़ नागरिकों के सम्मान, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना और अधिक मजबूत हुई है।
पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने हर घर तिरंगा अभियान का जिक्र करते हुए सभी क्षेत्रवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमंत शर्मा, देवेंद्र राणा, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजीव ठाकुर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जयसिंहपुर के गंदड में तिरंगा यात्रा निकालते हुए भाजपा नेता और कार्यकर्ता। स्रोत: भाजपा