फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भट्टू में पीएचसी बंद करने पर भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली

Thu, 15 Oct 2026 02:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
सुलह के भट्टू में आक्रोश रैली निकालते हुए विधायक विपिन सिंह परमार व अन्यस्त्रोत संगठन
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र सुलह के तहत भट्टू में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बंद किए जाने के विरोध में भाजपा ने बुधवार को आक्रोश रैली निकाली और धरना-प्रदर्शन किया। विधायक विपिन सिंह परमार के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार जनसुविधाओं को एक-एक करके बंद कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भट्टू पीएचसी को बंद करना ग्रामीण जनता के स्वास्थ्य अधिकारों और इलाके के विकास पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने सुलह क्षेत्र के कई संस्थानों पर ताले जड़कर जनता को मुश्किल में डाला है। नए संस्थान खोलने के बजाय पहले से चल रहे स्वास्थ्य केंद्रों को बंद करना सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सुलह की जनता इस भेदभाव का मुंहतोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें