फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में मनरेगा मजदूरों की सुविधाओं को किया बंद: सैणी

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में प्रदेश स्तरीय इंटक मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पालमपुर ब्लॉक कांग्रेस और विधायक आशीष बुटेल के सहयोग से आयोजित सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू विशेष रूप से मौजूद रहे।
समारोह में प्रदेश इंटक अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह और प्रदेश इंटक महामंत्री सीता राम सैणी, सचिव गुरदास राम, प्रेम भाटिया, विनोद चौधरी ने मनरेगा में मिलने वाले मजूदरों के लाभों को प्रदेश
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं के सामने उठाया और उन्हें बीस सूत्री मांग पत्र सौंपा।
अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह, महामंत्री सीता राम सैणी ने सौंपे गए मांग पत्र में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर सभी सरकारी और अर्द्ध सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करने, सभी विभागों, निगमों और बोर्डों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को विभागों में समायोजित करने, परिवहन निगम कर्मचारियों को नया वेतनमान देने तथा उनके बकाया भत्तों की अदायगी करने तथा न्यूनतम वेतन 18, 000 करने की मांग उठाई। प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रम कल्याण बोर्ड में पिछले तीन वर्षों से सभी सुविधाओं के लंबित भुगतानों को एक माह के अंदर देने की मांग उठाई।
श्रम एवं रोजगार विभाग में पंजीकृत बेरोजगार लोगों को उनकी योग्यता अनुसार जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभागों में साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार जाए, ताकि वरिष्ठता अनुसार रोजगार कार्यालय से विभागों को नाम भेजे जा सकें। हिमाचल प्रदेश में कार्यरत आशा वर्करों को स्वास्थ्य
विज्ञापन

विभाग में नियमित किया जाए। मनरेगा मजदूरों को एक वर्ष में कम से कम 200 दिन का रोजगार और मनरेगा मजदूरों को लोक निर्माण विभाग की तर्ज पर 350 रुपये दिहाड़ी देने समेत कई मांगों को उठाया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, विधायक आशीष बुटेल, पवन काजल, पूर्व विधायक जगजीवन पाल, यादवेंद्र गोमा, संजय रत्न, चंद्र कुमार चौधरी, अजय महाजन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, कमला कपूर, युवा अध्यक्ष अनुराग नरियाल, नगर निगम महापौर पूनम बाली समेत कई लोग और नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें