खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए चार वेटलिफ्टरों का चयन
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में हिमाचल के चार वेटलिफ्टर प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इन खिलाड़ियों ने ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन कर टीम में जगह पक्की की है। चयनित खिलाड़ियों में 48 किलोग्राम वर्ग में राधिका ठाकुर, 65 किलोग्राम वर्ग में अविनाश, 94 किलोग्राम वर्ग में युवराज और खेम राज शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 25 मार्च से 6 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ में होगी। चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए अभ्यास में जुट गए हैं। टीम के साथ कोच आकाश पठानिया और टीम मैनेजर मुस्कान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, हिमाचल प्रदेश के आईटीओ एवं भारतीय भारोत्तोलन संघ के कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, राजेश कुमार, शिवाली राजपूत और अनिल कुमार को तकनीकी अधिकारियों के रूप में चुना गया है। इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा और हिमाचल प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव राज कुमार जम्वाल ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।