इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी शुभकरण निवासी समकेहर, तहसील जवाली जिला कांगड़ा की पहचान की थी और उसे 1 नवंबर 2025 को चंडीगढ़ से गिरफ्तार भी कर लिया था। मामले की आगामी जांच में जम्मू-कश्मीर के कठुआ निवासी विजय कुमार उर्फ वीके की संलिप्तता का पता चला, जिसे चरस की यह खेप प्राप्त करनी थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 मार्च 2026 को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया।
नशे के खिलाफ पुलिस जिला नूरपुर की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस की सीआईए टीम ने गुरदासपुर और जम्मू के कठुआ से एनडीपीएस मामलों में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लाया गया है और कार्रवाई की जा रही है। - कुलभूषण वर्मा, एसपी पुलिस जिला नूरपुर।