फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालमपुर में खुलेगा बीडीओ कार्यालय, चचियां में उपतहसील

विज्ञापन
पालमपुर में विभिन्न योजनाओं को शिलान्यास व उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। कई दिनों से पालमपुर में उठ रही विकास खंड कार्यालय (बीडीओ) की मांग को आखिर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूरा कर दिया। उन्होंने घोषणा की कि पालमपुर में जल्द ही विकास खंड कार्यालय खोल दिया जाएगा। साथ ही चचियां में उपतहसील व बनूरी में जलशक्ति विभाग का उपमंडल खोलने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने पालमपुर के टांडा में स्वास्थ्य उप केंद्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडी में कॉमर्स और विज्ञान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जिया में विज्ञान की कक्षाएं आरंभ करने, ख्याह पट्ट में पशु औषधालय को स्तरोन्नत कर पशु अस्पताल करने की घोषणा की। पालमपुर की जनसभा में वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने कई मांगों को मुख्यमंत्री के सामने उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने करीब सभी मांगों को पूरा करने की घोषणा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पालमपुर में वीरवार को करीब चालीस करोड़ के उद्घाटन और शिलान्यास किए।
पालमपुर में डॉ. भीम राम व विक्रम बतरा की प्रतिमा का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने पालमपुर में संयुक्त कार्यालय के परिसर में डॉ. भीमराम आंबेडकर और शहीद कैप्टन विक्रम बतरा मैदान के पास बनी शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की प्रतिमा ा अनावरण किया। इस मौके पर शहीद कैप्टन विक्रम बतरा के पिता जीएल बतरा, माता कमलकांत बतरा, एसडीएम डॉ. अमित गुलेरिया, तहसीलदार सार्थक शर्मा, पूर्व नप अध्यक्ष अजीत बाघला, इनरव्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष सीमा शर्मा, सुनीता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें