फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बहादुर सिंह बने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संघ के प्रधान

Thu, 26 Feb 2026 08:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
राजा का तालाब में बैठक के दौरान सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर के सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों की त्रैमासिक बैठक बुधवार को राजा का तालाब में संपन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की मजबूती के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें बहादुर सिंह पठानिया को संघ का प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

इसके अलावा शक्ति सिंह पठानिया प्रेस सचिव, पुष्प अरूप मुख्य सलाहकार, सुभाष सिंह व बलवंत सिंह सलाहकार, अभय सिंह संयोजक, अशोक कुमार सहायक कोषाध्यक्ष बनाए गए। वहीं, विनोद कुमार, हरजीत सिंह, सुशील कुमार, शेर सिंह, केवल कृष्ण, हरबंस कैंथ और विनोद कुमार बिट्टू को सक्रिय सदस्य बनाया गया है।
बैठक के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए सरकार व विभाग के समक्ष आवाज उठाने का संकल्प लिया गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी में सत पाल शर्मा को उपप्रधान, रवि कुमार को सचिव और कैलाश चंद को कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। संगठन को व्यापक आधार देने के लिए फतेहपुर, रैहन, ज्वाली, नगरोटा सूरिया, नूरपुर तथा इंदौरा क्षेत्रों से नए प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। बैठक के अंत में नवनियुक्त प्रधान बहादुर सिंह पठानिया ने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के हितों की रक्षा करना और उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें