फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जवाली में कृषि मंत्री ने ई-बस में जांची सुविधाएं

Thu, 26 Feb 2026 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कांगड़ा में अधिकारियों के साथ एचआरटीसी बस का ट्रायल लेते अजय वर्मा। जागरूक पाठक
विज्ञापन
रैहन/जवाली (कांगड़ा)। एचआरटीसी प्रबंधन ने बुधवार को जिला के जवाली और कांगड़ा बाईपास पर ओलेक्ट्रा कंपनी की अत्याधुनिक 30-सीटर इलेक्ट्रिक बस का सफल ट्रायल किया। इस दौरान कृषि मंत्री चंद्र कुमार और एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बस की तकनीकी बारीकियों और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने जवाली में ट्रायल के दौरान बस का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों से बस के फीचर्स और चार्जिंग क्षमता की जानकारी ली। मंत्री ने बताया कि ट्रायल के दौरान जो भी तकनीकी खामियां सामने आएंगी, उनकी सूची बनाकर निर्माता कंपनी ओलेक्ट्रा को भेजी जाएगी, ताकि नियमित संचालन से पहले उन्हें दुरुस्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कुल 297 ई-बसों का ऑर्डर दिया है। एचआरटीसी के मंडल प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि ट्रायल सफल रहने के बाद जल्द ही रूट चार्ट तैयार कर सेवा जनता को समर्पित की जाएगी।
कांगड़ा बाईपास पर दौड़ी ई-बस, सुरक्षा के लिए लगे हैं हाई-टेक कैमरे
कांगड़ा बाईपास मार्ग पर हुए ट्रायल के दौरान परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बस की सुरक्षा और तकनीकी विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बस में आधुनिक ब्लेड टाइप बैटरी लगी है, जो सामान्य बैटरी के मुकाबले 30 प्रतिशत हल्की है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि किसी भी तापमान में इसमें ब्लास्ट (विस्फोट) होने का खतरा नहीं है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह बस 180 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इसमें 30 सवारियों के बैठने की क्षमता है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए बस के भीतर और बाहर (आगे) दो हाई-डेफिनिशन कैमरे लगाए गए हैं। यह बस पूरी तरह से ध्वनि और वायु प्रदूषण मुक्त है। इस दौरान डीएम पंकज चड्ढा, डीडीएम राजिंद्र पठानिया, आरएम साहिल कपूर, ईओ आरएस वर्मा सहित कई स्थानीय पार्षद और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें