निर्वासित तिब्बती सरकार के सिक्योंग धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित धर्मगुरु रेवरेन्ड बि
धर्मशाला। निर्वासित तिब्बती सरकार के सिक्योंग (प्रधानमंत्री) पेंपा त्सेरिंग ने बुधवार को धर्मशाला स्थित सचिवालय में ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित धर्मगुरु और समाजसेवी रेवरेंड बिल क्रूज से शिष्टाचार भेंट की। रेवरेंड क्रूज रेवरेंड बिल क्रूज फाउंडेशन के संस्थापक हैं और लंबे समय से वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्यरत हैं।
मुलाकात के दौरान दोनों दिग्गजों के बीच मानवता, समाज सेवा और वैश्विक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। सिक्योंग ने उन्हें तिब्बती समुदाय के कल्याण और अधिकारों के लिए किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया, वहीं रेवरेंड क्रूज ने मानवीय सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह भेंट दो भिन्न संस्कृतियों के मिलन और साझा मानवीय संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ब्यूरो