फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नूरपुर में बच्ची को अगवा करने का प्रयास, तीन युवक गिरफ्तार

Sat, 28 Feb 2026 08:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर के जाच्छ स्थित एक निजी स्कूल के पास बाइक सवार तीन युवकों द्वारा चार साल की मासूम बच्ची को अगवा करने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जाच्छ निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन दिन पूर्व जब वह अपनी बेटी को स्कूल से घर ले जा रहे थे, तभी बाइक पर सवार तीन युवकों में से एक ने बच्ची को जबरन उठाने का प्रयास किया। सुरेश कुमार ने तुरंत हरकत में आते हुए अपहरण की इस कोशिश को नाकाम कर दिया। शिकायतकर्ता ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को साक्ष्य के तौर पर सौंपे हैं।
घटना की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बलविंद्र (निवासी धनेटी चरूड़ियां, नूरपुर), रोहित (निवासी पंजाहड़ा, नूरपुर) और अभिषेक (निवासी टिपरी, चुवाड़ी) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे के उद्देश्यों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें