फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बारिश का कहर...आठ घर ढहे, नूरपुर क्षेत्र में 24 घंटे में छह मकान जमींदोज

विज्ञापन
धर्मशाला के सकोह में बारिश से ढहा पुराना कच्चा मकान। अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला/सुलह/नूरपुर। कांगड़ा जिले में सोमवार रात से जारी झमाझम बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मूसलाधार बारिश के कारण जहां धर्मशाला नगर निगम के वार्ड-9 और सुलह के परौर में दो मकान ढह गए, वहीं उपमंडल नूरपुर में बारिश ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। नूरपुर में बीते 24 घंटों के भीतर ही छह पक्के मकान पूरी तरह ढह गए हैं।
विज्ञापन

धर्मशाला के वार्ड-9 में बुधवार सुबह करीब छह बजे भारी बारिश के कारण माया देवी का कच्चा मकान अचानक गिर गया। गनीमत रही कि मकान का इस्तेमाल स्टोर के रूप में हो रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उधर, सुलह विधानसभा क्षेत्र की परौर पंचायत (वार्ड-1) में बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाले मोहिंद्र पाल शर्मा के स्लेटपोश मकान का एक कमरा ढह गया, जिससे उनके पक्के मकान को भी खतरा पैदा हो गया है। पटवारी स्वरूप चंद ने मौके का मुआयना कर करीब एक लाख रुपये के नुकसान की रिपोर्ट तैयार की है।
इसके अलावा फरेढ़-पालमपुर मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरेढ़ के पास सुबह सात बजे विशाल पेड़ गिरने से यातायात करीब तीन घंटे ठप रहा, जिसे पीडब्ल्यूडी की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया। धर्मशाला में दिनभर छाई घनी धुंध और कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को दिन में ही लाइटें जलाकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

नूरपुर में 24 घंटे में भारी तबाही, 10 मकान प्रभावित
उपमंडल नूरपुर में 24 घंटों के दौरान 6 पक्के मकान पूरी तरह जमींदोज होने के साथ-साथ एक पक्का घर व तीन कच्चे मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा एक दुकान और तीन गोशालाएं भी ढह गई हैं। एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने बताया कि मानसून के दौरान डूबने व पानी के तेज बहाव में बहने से क्षेत्र में दो लोगों की मौत हुई है, जिनके परिजनों को 8 लाख रुपये का मुआवजा आंका गया है। नूरपुर में अब तक कुल 15 भवनों को नुकसान पहुंचा है।
पशुओं के चारे और दैनिक कामकाज पर असर
लगातार जारी बारिश और रास्तों में पानी-कीचड़ भरने से किसान मवेशियों के लिए हरा चारा तक नहीं ला सके। बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही नाममात्र रही। तापमान में आई गिरावट से लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग और जिला प्रशासन ने नदी-नालों के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम में गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।

दिनभर छाई रही घनी धुंध, सुहावने मौसम के बीच ठंड का एहसास
धर्मशाला। लगातार बारिश के साथ ही बुधवार को धर्मशाला और आसपास के ऊंचे इलाकों में सुबह से ही घनी धुंध छाई रही। कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को दिन में भी लाइटें और पार्किंग लाइटें जलाकर धीमी गति से सफर करना पड़ा। हालांकि, बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिनभर मौसम सुहावना बना रहा और लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ। मंगलवार को धर्मशाला में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

धर्मशाला के सकोह में बारिश से ढहा पुराना कच्चा मकान। अमर उजाला

धर्मशाला के सकोह में बारिश से ढहा पुराना कच्चा मकान। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें