बरियाल (कांगड़ा)। बाल विकास परियोजना अधिकारी नगरोटा सूरियां की ओर से देहरा उपमंडल के अधीन आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के दो और सहायिकाओं के 12 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र महिलाएं, जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष हो, शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास हो, उसके परिवार की वार्षिक आय 50000 रुपये से अधिक न हो, आवेदन कर सकतीं हैं। आवेदक बाल विकास परियोजना अधिकारी नगरोटा सूरियां के कार्यालय या संबंधित पर्यवेक्षक या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दो पदों के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसमें सकरी और लुदरेट का अपर लुदरेट केंद्र शामिल हैं।
वहीं, दंगढ़, बिलासपुर के भकलेड़, जलख, भटेड़-1, सकरी-2, अपर नंदपुर, नंदपुर-3, गुलेर-1, गुलेर-2, जलरियां, पीरबिंदली और अपर लुदरेट-2 में सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सकरी और सहायिका ज़लख और गुलेर-2 के पदों के लिए 30 जून तक बाल विकास परियोजना अधिकारी नगरोटा सूरियां के कार्यालय में आवेदन जमा होंगे। अन्य के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून शाम 4:00 बजे तक है। इन पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन 5 और 10 जुलाई को उपमंडलाधिकारी देहरा के कार्यालय में सुबह 11:00 बजे से किया जाएगा।