फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फतेहपुर में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का कार्य शुरू

Wed, 11 Jun 2025 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल फतेहपुर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस स्कूल के लिए 90 कनाल भूमि आवंटित हुई है और निर्माण के लिए सरकार की ओर से 15 करोड़ रुपये की राशि जारी की जाएगी। पहली किस्त के रूप में पांच करोड़ की राशि जारी कर दी गई है, जिससे भवन का निर्माण भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


विधायक एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने बताया कि सरकार ऐसे स्कूल हर विधानसभा में खोलने जा रही है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में शिक्षा का स्तर ऊंचा करना है। इन स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न पर बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। आगामी सत्र से इन स्कूलों में प्राइमरी स्तर की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें