अधिकारियों को सड़क-बिजली बहाल करने के दिए दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। तीर्थन नदी में बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के चेयरमैन रामसिंह मियां गुशैणी क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उनके साथ विभिन्न विभागों और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में सड़क बिजली और पानी की सेवाएं बहाल करने के निर्देश दिए। खासकर गुशैणी से बठाहड़ में दोगड़ा तक की क्षतिग्रस्त सड़क को जल्द बहाल करने को कहा है।
इसके अलावा उन्होंने खंड विकास अधिकारी बंजार को भी ग्राम पंचायत मशियार के गांवाें को जोड़ने वाले पुल और झूला निर्माण को भी प्राथमिकता देने को कहा है, ताकि जनता को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा है कि बादल फटने के कारण हुए नुकसान की रिपोर्ट अधिकारियों को तैयार करने को कहा है। सरकार को भेजकर हालात को सामान्य करने के लिए बात की जाएगी। इस दौरान जिला परिषद सदस्य मान सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलीप बिष्ट, प्रधान मशियार शांता ठाकुर, उपप्रधान तुंग दिले राम, पूर्व समिति सदस्य बली राम, पूर्व प्रधान स्वर्ण सिंह, हरिसिंह, राकेश, सोनू, गोपी चंद चौहान, राकेश, टीनू, यीशु लांभर, अंशुल शर्मा, बेबू, प्रीतम शर्मा, योगराज, सेस राम ठाकुर, कपिल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
लाहौल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्य में जुठी मशीनरी।-संवाद