फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: निबंध लेखन में एंजल, भाषण में सृष्टि अव्वल

Tue, 21 Jan 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जवाली स्कूल में रोड सेफ्टी क्लब की ओर से करवाई गई प्रतियोगिताओं के मेधावियों को सम्मानित करते ख
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली में रोड सेफ्टी पर विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन करवाया गया। निबंध लेखन में एंजल भारती ने पहला, यशिका ने दूसरा, सुनिधि और वंश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण स्पर्धा में सृष्टि ने पहला, रजत, सलोनी ने दूसरा और विदूषी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खंड परियोजना अधिकारी एवं स्कूल के प्रधानाचार्य प्रभात चंद्र पावा और उपप्रधानाचार्य यशपाल सिंह ने विभिन्न स्पर्धाओं के सभी मेधावियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्कूल के रोड सेफ्टी क्लब के प्रभारी एवं शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता अजय कुमार ने बताया कि मिडिल वर्ग की पोस्टर लेखन स्पर्धा में मुस्कान ने पहला, गुरमीत और अर्नव ने दूसरा और साहिल चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौवीं और दसवीं के वर्ग में आकाश ने पहला, अभिनव और विशाखा ने दूसरा और हरमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में शौर्य ने पहला, अंचल और सुनिधि ठाकुर ने दूसरा और प्रियांशी और तनिष्क ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मिडिल वर्ग की नारा लेखन स्पर्धा में वंशिका ने पहला, गगनदीप ने दूसरा और पूर्वी और मन्नत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौवीं और दसवीं के वर्ग में अदिति ने पहला, आरुषि चौधरी ने दूसरा और अनन्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में निशा ने पहला, माही ने दूसरा और कीर्ति और अंजलि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन स्पर्धाओं की निर्णायक मंडल टीम में प्रवक्ता जीवन ज्योति, रामेश्वर दत्त, संजय कुमार, कमल सिंह, सपना कौंडल, टीजीटी कपिल देव, पवन कुमार, राम कुमार और अनुराधा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें