जिला कांगड़ा में एक बार फिर कोरोना महामारी धीरे-धीरे अपने पांव पसार रही है। आए दिन बढ़ते मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। ऐसे में जिले के युवाओं ने लोगों से कोरोना की बूस्टर डोज को लेकर जागरूक करने के साथ अभियान में बढ़चढ़ कर आगे आने की अपील की है। युवाओं का कहना है कि कोरोना महामारी में वैक्सीन सुरक्षा का सबसे बढ़ा हथियार है। ऐसे में लोगों को कोरोना नियमों की पालना करते बिना डर के बूस्टर डोज लगवाने के लिए आगे आना चाहिए। पेश हैं युवाओं के साथ बातचीत के मुख्य अंश:
युवा वर्ग करे कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूक
समाज मेें युवाओं का सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। युवा वर्ग समाज की आवाज बनकर आगे आते हैं। युवाओं को चाहिए क् कोरोना की बूस्टर डोज अभियान के प्रति समाज के लोगों को जागरूक करें। - अजय भरमौरी।
धीरे-धीरे कोरोना पांव रहा पसार, रहें सतर्क
बीते कुछ समय से जिले में कोरोना महामारी एक बार फिर धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। लोगों को अभी भी लापरवाही को छोड़कर कोरोना नियमों का पालन करना चाहिए। - बबलू सूर्यवंशी।
खुद लगवाएं टीका, औरों को भी करेें जागरूक
कोरोना महामारी से लड़ने का सबसे बढ़ा सुरक्षा कवच बूस्टर डोज है। लोगों को चाहिए कि बूस्टर डोज अभियान में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने साथ दूसरे लोगों को भी वैक्सीन के प्रति जागरूक करें। - पारस
अपने साथ आसपास के लोगों को करें सुरक्षित
कोरोना महामारी से आम जनता की सुरक्षा के लिए कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाई जा रही है। वहीं धीरे-धीरे कोरोना के मामले बढ़ने से एक बार फिर खतरा बढ़ रहा है। लोगों को चाहिए कि बूस्टर डोज के लिए बढ़चढ़ कर आगे आएं। - अमन धीमान
बूस्टर डोज से डरें नही, आगे बढ़ें
कोरोना वैक्सीन ने लोगों को महामारी से बचाव के रूप में सुरक्षा प्रदान की है। हालांकि अभी भी कुछ लोगों के मन में कोरोना वैक्सीन को लेकर भम्र है। लेकिन, बूस्टर डोज सुरक्षा प्रदान कर रही है। ऐसे में लोगों बूस्टर डोज से डरने के बजाय आगे बढ़कर स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ लें। - शुभम मेहरा