फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कागड़ा मे अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 13 जून को

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कागड़ा के अरनी विश्वविद्यालय 13 जून शुक्रवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में जिले के टॉपर्स (80 फीसदी अंक के ऊपर वाले) छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला एवं अरनी यूनिवर्सिटी संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। चाणक्य द गुरु अकैडमी हमीरपुर की इस कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी की भूमिका रहेगी। इसके अलावा इस कार्यक्रम में एपीसी एकेडमी घुमारवीं, मिनर्वा इंस्टीट्यूट बिलासपुर, हाईट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट शाहपुर, रॉयल अकैडमी पालमपुर, आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी, एनएफसीआई चंबा, जेएसडब्ल्यू एनर्जी चंबा, आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा, लक्ष्मी मेमोरियल स्कूल भोटी, द मैग्नेट्स पब्लिक स्कूल हमीरपुर, नव बिभोर पब्लिक स्कूल शुगलवान, हरिहर हॉस्पिटल कुल्लू, डॉ गोयल आई केयर आदि सह प्रायोजक की भूमिका में रहेंगे।
विज्ञापन

हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के इस साल के टॉपर्स छात्र-छात्राओं का सम्मानित किया जाएगा। अरनी विश्वविद्यालय इंदौरा में कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे होगा। इस कार्यक्रम के लिए छात्र छात्राएं सुबह 8.30 से 10:00 तक पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित करेंगे। कोई भी जानकारी के लिए संपर्क 70183 26057, 9736000390 कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें