फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बुजुर्ग महिला की मौत के बाद अस्पताल में मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, शिकायतकर्ता की आंख में गंभीर चोट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला।
कांगड़ा जिले के रक्कड़ थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की मौत के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान कहासुनी और मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि महिला की मौत के बाद अस्पताल में दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दीं।
शिकायत के अनुसार, उसकी दादी सास की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 30 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे अस्पताल ले जाया गया था। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अस्पताल में शव देखने के बाद जब वह बाहर आया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया गया और उसकी आंख पर चोट पहुंचाई गई। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे जान से मारने और झूठे मामले में फंसाने की धमकियां दी गईं। उसने दूसरे पक्ष के कुछ लोगों पर पहले भी उसकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाने और चोरी के मामले में संलिप्त होने के आरोप लगाए हैं। एसपी पुलिस देहरा संदीप धवल ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें