फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल हिमाचल टैक्सी व ट्रक डाइवर एसोशिएसन ने की सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। तपोवन विधानसभा सत्र के पांचवें दिन ऑल हिमाचल प्रदेश टैक्सी ऑपरेटर और ट्रक चालक एसोसिएशन ने मांगों को लेकर रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने जहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, वहीं धरना-प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही दाड़ी मेला ग्राउंड में एसोसिएशन के लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। इसके बाद एसोसिएशन के सदस्यों ने दाड़ी से पैदल रैली निकालते हुए जोरावर स्टेडियम पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार राम रत्न शर्मा ने बताया कि दो वर्षों से कोरोना महामारी के चलते प्रदेश में लगभग 70,000 टैक्सी ऑपरेटर इस समस्या से जूझ रहे हैं।
सरकार की ओर से सभी वर्गों को राहत दी गई, लेकिन इस वर्ग की ओर ध्यान नहीं दिया और अतिरिक्त आर्थिक बोझ थोप दिया। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से परमिट अधिकृत फीस जो कि प्रति वर्ष 550 रुपये ली जाती है, उसे बढ़ाकर 25,500 रुपये कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में कमाई का साधन न होने के कारण टैक्सी ऑपरेटरों की लोन पर ली गई गाड़ियों की बैंक किस्तें तक टूट गई हैं। अब हालात यह हो गए हैं कि निजी फाइनेंस कंपनियां लोन न चुका पाने के परिणाम में घर से गाड़ियां उठा ले जा रही हैं। इसके अतिरिक्ति उन्होंने कोरोना काल में समाप्त हुए टैक्सी परमिटों की अवधि दो साल बढ़ाने, टैक्सी के नाम पर प्रदेश में दौड़ रही निजी गाड़ियों पर लगाम लगाने और सिंगल विंडो टैक्स नीति के तहत प्रस्तावित दरों को पुुरानी तर्ज पर रखे जाने की मांग की है। उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर मांगें नहीं मानी जाती है तो एसोसिएशन पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें