फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने जल शक्ति विभाग के कार्यालय का किया घेराव

विज्ञापन
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय का पेयजल समस्या को लेकर घेराव करने पहुंचीं सुनपुर पं? - फोटो : Kangra
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। समीपवर्ती सुनपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार में पेयजल किल्लत का सामना कर रहे महिलाओं ने बुधवार को जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय में घेराव किया। सुरेंद्र कुमार, बिलो देवी, इंदु बाला, रेनू, सुमना देवी, कमला देवी, रजनी, लक्ष्मी, अर्चना व रितु आदि का कहना है कि पिछले कई दिन से पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने से परेशान हैं। दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपप्रधान अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि दो साल पूर्व जनमंच कार्यक्रम में पेयजल समस्या का मामला उठाया था। उस समय विभाग के अधिकारियों ने पंचायत की 80 फीसदी घरों में पेयजल समस्या का निदान कर दिया था। पंचायत के अन्य घरों को आधी इंच पाइप से कनेक्शन दिए गए हैं। इसके चलते पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उनका कहना है कि पंचायत में एक भी जल रक्षक नहीं है। उन्होंने पेयजल समस्या दूर करने का आग्रह किया है। अधिशासी अभियंता दिनेश कपूर ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें