फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग से बैरियर हटाने को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
बैरियर हटाने को लेकर धरना-प्रदर्शन करते चार पंचायतों के लोग। -संवाद - फोटो : Kangra
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। साडा के तहत आने वाली चार पंचायतों बीड़, गुनेहड, चौगान और क्योर के सैकड़ों लोगों ने सोमवार को बीड़ से बिलिंग की तरफ जाने वाले मार्ग पर लगाए गए बैरियर का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बाद में एसडीम सलीम आजम के आश्वासन के बाद लोगों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त किया। लोगों ने समस्या हल न होने पर आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में चारों पंचायतों के प्रधान सुरेश ठाकुर, अंजना देवी, शिवकुमार, नागेश कुमार और बीडीसी सदस्य स्नेह लता व राजकुमार शामिल रहे। बीड़ पंचायत के प्रधान सुरेश ठाकुर का कहना है कि गुनेहड पंचायत के बंगोडू और सलावक गांव के लोगों को अपने घरों को जाने के लिए इसी रास्ते का प्रयोग करना पड़ता है। मेहमानों और कामगारों को इस रास्ते से आने पर साडा के तहत वसूली जा रही बैरियर फीस चुकानी पड़ रही है। इसी प्रकार राजगुंधा जाने वाले लोगों को भी बैरियर पर फीस देनी पड़ रही है। प्रशासन ने इन चार पंचायतों और राजगुंधा के लोगों के लिए फीस नहीं रखी है, लेकिन किसी बाहरी नंबर वाले वाहन पर अपने गांव को आने पर लोगों से फीस वसूली जा रही है। लोगों का कहना है कि साडा के तहत पैसे वसूले जा रहे हैं लेकिन विकास कार्य तो नजर नहीं आ रहे हैं। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीपीईए के पदाधिकारी प्रवीण कुमार का कहना है कि साडा के तहत निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध है लेकिन लैंडिंग साइट के समीप बनाई जा रही पार्किंग के कारण पायलटों को लैंड करने में परेशानी होने के साथ-साथ इसे नियमों के विपरीत बनाया जा रहा है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र से साडा को न हटाने पर आगामी चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। एसडीएम सलीम आजम ने बताया कि लोगों की मांगों के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें