फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 191 देशों की साइकिल यात्रा के बाद अब भारत भ्रमण पर निकले सोमेन देबनाथ

विज्ञापन
साईकिल पर धर्मशाला पहुंचे कोलकाता के सुंदरवन निवासी सोमेन देबनाथ।
विज्ञापन
धर्मशाला। कोलकाता के सुंदरवन निवासी सोमेन देबनाथ 191 देशों की साइकिल यात्रा पूरी करने के बाद अब भारत भ्रमण पर निकले हैं। धर्मशाला पहुंचे सोमेन ने बताया कि विश्व यात्रा के दौरान उन्हें 36 राष्ट्रपतियों और 72 प्रधानमंत्रियों से मिलने का अवसर मिला।
विज्ञापन

उन्होंने वर्ष 2004 से 2020 तक साइकिल से दुनिया का सफर कर एचआईवी/एड्स जागरूकता और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया। अब उनकी यात्रा पुनर्मिलन भारत, एक पेड़-एक जीवन, यूथ एंड स्पोर्ट्स अभियान के तहत जारी है।
वह 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंचकर युवाओं को स्वास्थ्य, पर्यावरण, खेल और सामाजिक एकता के प्रति जागरूक करेंगे।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान चीन में फंसने के बाद दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड पहुंचे। कोरोना लॉकडाउन के कारण न्यूजीलैंड में रुकना पड़ा। बाद में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के रास्ते भारत लौटे। अब देशभर में युवाओं और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें