फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजे रिश्वत के आरोपी शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। शिक्षण संस्थानों की अच्छी छवि दिखाने की एवज में संस्थान संचालकों से रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी शिक्षकों को वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को दो फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। एसपी विजिलेंस बलबीर सिंह ने पुष्टि की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विजिलेंस की टीम ने निजी शिक्षा संस्थानों में निरीक्षण के लिए आए दो शिक्षकों संजीव कुमार व काव्या दुबे से 11.48 लाख रुपये की राशि गगल स्थित एक निजी होटल से बरामद की थी। वहीं इंदौरा के निजी शिक्षण संस्थान से दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एक अन्य शिक्षिका सीमा शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया था, जो 20 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें