फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विवि के छात्र परिषद चुनाव में एबीवीपी का डंका

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्र परिषद का गठन किया गया। केंद्रीय छात्र परिषद के 20 विभाग प्रतिनिधियों के लिए हुए चुनाव में सभी पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। 20 में से 15 विभागों के प्रतिनिधि निर्विरोध ही चुने गए थे, जबकि पांच विभागों के प्रतिनिधियों के चयन के लिए वीरवार को मतदान हुआ। इन पांच पदों पर भी एबीवीपी ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

भाषा स्कूल के दो, पत्रकारिता, जनसंचार एवं नव मीडिया व बी वॉक जनसंचार के दो, जैविक विज्ञान स्कूल के दो, गणित, कंप्यूटर एवं सूचना विज्ञान स्कूल के दो, भौतिकी एवं पदार्थ विज्ञान स्कूल के तीन, समाज विज्ञान स्कूल के तीन, पर्यटन, यात्रा एवं आतिथ्य प्रबंधन स्कूल के एक प्रतिनिधि को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था। वहीं, वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन स्कूल और बी वॉक (एफएमएस) के तीन, पृथ्वी एवं पर्यावरण स्कूल के एक और शिक्षा स्कूल एवं ललित कला स्कूल के एक पद के लिए मतदान हुआ। इसमें एबीवीपी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।
सीयू केंद्रीय छात्र परिषद के निर्वाचित प्रतिनिधि
केंद्रीय विवि की छात्र परिषद के प्रतिनिधियों में वीरेंद्र सिंह, अक्षित कुमार, श्रिया शर्मा, सुनन्दन महंत, सार्थक डोगरा, गितांशु, प्रियेश श्रीवास्तव, ईशानी, अक्षय राणा, पूजा देवी, इंद्र जीत नेगी, रितिका, गजराज सिंह, अक्षय कुमार, विक्रांत चौहान, रविंद्र कुमार, शबनम, रणदीप शर्मा, अनु शर्मा व माधुरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें