पुलिस ने तीन घंटे में ढूंढ निकाला नाबालिग
लंबागांव (कांगड़ा)। पुलिस थाना लंबागांव के तहत सुंआ गांव से बुधवार को गायब हुए 16 वर्षीय सचिन को लंबागांव पुलिस ने तीन घंटे के अंदर ढूंढ निकाला।
सुंआ गांव का सचिन अपने मामा तरसेम के घर हरडोट में रहता है। बुधवार सुबह कर्णघट स्कूल गया हुआ था। लेकिन शाम को घर नहीं पंहुचा। घर वालों ने उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन सचिन का पता नहीं चल सका। घर वालों ने वीरवार सायं तीन बजे के करीब लंबागांव पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी और सायं करीब छह बजे पालमपुर में उसे ढूंढ निकाला। एएसआई नंदलाल ने बताया कि गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने बच्चे को पकड़कर परिजनों के हवाले कर दिया है।