धर्मशााला के माता कुनाल पत्थरी मंदिर में चैत्र नवरात्रों के पहले दिन दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़।
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला से सटे माता कुनाल पत्थरी मंदिर में 21 मार्च को आठवें भगवती जागरण और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित इस जागरण में पहाड़ी गायक शिवांश भारद्वाज और राजवीर सिंह श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। मेहरा म्यूजिकल ग्रुप भी प्रस्तुति देगा। इस दौरान अर्ध महाराज की झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगी। मंदिर कमेटी के प्रधान चौधरी नरेश भरवाल ने कहा कि जागरण की तैयारियां पूरी कर ली है। नवरात्र में हर दिन श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में लंगर की व्यवस्था रहेगी।