फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रझूं क्षेत्र में मिला बछड़े का कटा सिर, इलाके में तनाव

Thu, 18 Dec 2025 08:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धीरा (कांगड़ा)। उपमंडल के तहत आने वाले रझूं क्षेत्र में बुधवार को रास्ते के किनारे एक बछड़े का कटा हुआ सिर मिला। बछड़े का सिर धड़ से अलग देख स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया और तुरंत इसकी सूचना धीरा पुलिस चौकी को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध अपराध का न होकर एक अलग ही घटनाक्रम निकला। बताया जा रहा है कि रझूं इलाके में करीब चार-पांच दिन पहले एक बछड़े की मौत हो गई थी, जिसे जमीन में दफना दिया गया था। आशंका जताई जा रही है कि कुत्तों ने गड्ढे को खोदकर शव को बाहर निकाल लिया और बछड़े के सिर को खींचकर रास्ते तक ले आए, जिससे लोगों में गलतफहमी और रोष पैदा हो गया।
पुलिस चौकी प्रभारी देश राज ने कहा कि पुलिस को स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच करने पर पाया गया कि यह मरे हुए बछड़े का सिर था, जिसे दफनाया गया था, लेकिन कुत्ते उसे निकालकर ले आए थे। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें