फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों का शटर बंद प्लॉन भी फ्लॉप

Sun, 28 Sep 2014 05:32 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कलोहा में एटीएम लूट की घटना से बैंकों का ग्रामीण इलाकों में शटर बंद रखने का प्लॉन भी फ्लॉप ही साबित हो गया है। वहीं, एटीएम में चौकीदार रखने की योजना भी फाइलों में ही घूम रही है। इसके चलते सुनसान और भीड़-भाड़ से दूर बैंकों के एटीएम को लूटरे लूटने में कामयाब हो रहे हैं। देहरा उपमंडल की तहसील रक्कड़ के कलोहा गांव में जिस एटीएम को लूटा गया वह सुनसान जगह पर लगा था। पंजाब नेशनल बैंक ने 22 फरवरी को इंदौरा में एटीएम से 22 लाख की चोरी होने के बाद ग्रामीण इलाकों में एटीएम बंद रखने के आदेश दिए थे। इसके बाद ग्रामीण इलाकों में बैंक बंद होने के बाद एटीएम कैबिन के शटर पर भी ताला लग जाता था मगर कलोहा गांव में वारदात को अंजाम देकर लुटेरों ने रात को शटर बंद प्लान को फ्लॉप बना दिया। मई माह में पीएनबी के गगल स्थित एटीएम से 19 लाख और केसीसी बैंक के एटीएम से छह लाख चोरी हुए थे। इसके बाद बैंकों ने तमाम एटीएम में चौकीदार रखने का फैसला लिया था। चौकीदार रखने की मंजूरी की फाइल उच्च अधिकारियों को भेजी गई थी। इस पर सहमति भी बनी मगर चौकीदारों की नियुक्ति को लेकर कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई। 12 जून को भी कोतवाली बाजार स्थित एसबीआई के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया गया था मगर धर्मशाला पुलिस ने पंजाब से चोरों को धर लिया था। वहीं, बनखंडी में भी एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया गया था मगर चोर सफल नहीं हो पाए थे। गगल में एटीएम को कटर से काटने में चोरों ने सिर्फ सात मिनट लगाए थे। इंदौरा में भी पांच मिनट में एटीएम के कैश बॉक्स को काटा गया था। हालांकि, पुलिस अभी तक इन वारदातों का पटाक्षेप नहीं कर पाई है। एएसपी डा. शिव कुमार ने बताया कि पुलिस मामलों को सुलझाने में लगी है।
विज्ञापन

इनसेट
एसबीआई, प्राइवेट बैंकों ने रखे हैं चौकीदार
एसबीआई और प्राइवेट बैंकों के एटीएम में चौकीदार रखे गए हैं। एटीएम चौकीदार की निगरानी में 24 घंटे रहते हैं। अभी तक एसबीआई और प्राइवेट बैंकों के एटीएम में लूटपाट नहीं हो पाई है। मगर, पंजाब नेशनल बैंक अभी तक एटीएम में सुरक्षा कर्मी नहीं रख पाया है। इस कारण हर बार एटीएम से लाखों रुपये की लूटपाट हो रही है।
विज्ञापन

इनसेट..
पुलिस विभाग के पत्र पर भी नहीं हुआ गौर
पुलिस विभाग ने भी पत्र लिखकर तमाम बैंकों को एटीएम में सुरक्षा गार्ड रखने का आग्रह किया था। अभी तक पीएनबी पुलिस विभाग के पत्र पर गौर नहीं कर पाया है।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें