फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर अजब-गजब इश्क से पुलिस मुश्किल में

Sat, 20 Sep 2014 05:32 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। फेसबुक की एक अजब गजब लव स्टोरी से पालमपुर पुलिस मुश्किल में पड़ गई है। फेसबुक एक युवक अपनी दोगुनी उम्र की महिला से प्यार कर बैठा। एक दिन वह महिला लड़के के घर भी पहुंच गई। हंगामा हुआ और पुलिस बुलानी पड़ी। अब महिला ने आरटीआई से पूछा है कि पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की। महिला अप्रैल माह में युवक के घर पहुंची थी। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन

इलाके के युवक और मंडी जिले की रहने वाली एक अधेड़ महिला की दोस्ती फेसबुक पर हुई। करीब साल भर तक फेसबुक की ये दोस्ती प्यार में बदल गई। मैसेज का दौर चलता रहा। महिला और युवक आपस में मिले भी। महिला की उम्र करीब 42 साल है तो युवक की उम्र 22 साल। यह भी पता लगा कि अकेले रह रही ये महिला बाल बच्चों वाली है। यह देख युवक का माथा भी ठनक गया कि फेसबुक की दोस्ती उसे कहां ले आई। युवक जब उससे दूरी बनाने लगा तो दो माह पहले महिला युवक के घर आ पहुंची और उससे मिलने की बात करने लगी। यह देख परिजनों और गांववालों ने पुलिस की सूचना दी। पुलिस ने अपनी कार्रवाई की और महिला और युवक के परिजनों के बयान लिए। युवक प्रदेश से बाहर नौकरी करता है। पुलिस की कार्रवाई के बाद महिला अपने घर चली गई। लेकिन, पुलिस ने क्या कार्रवाई की? महिला ने पुलिस से इसकी आरटीआई मांगी है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि जवाब भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


महिला को जवाब भेजा जा रहा है। उसने आरटीआई के तहत जानकारी मांगी है।
-नवदीप सिंह, डीएसपी पालमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें