फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की होशियारी से दबोचे चोरी के आरोपी

Sun, 08 Dec 2013 05:45 AM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। रात को पहले दोस्त के साथ शराब पीने के बाद दो युवकों ने एक घर में चोरी करने की योजना बनाई लेकिन लोगों की होशियारी से शनिवार सुबह दोनों आरोपी पुलिस ने धर दबोचे।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अमन कुमार निवासी रूपनगर जिला होशियारपुर और लखन कुमार निवासी बढल ठोर (देहरा) दोनों एक दूसरे के दोस्त हैं। अमन कुमार गांव घियोरी में किसी के घर में किराये के मकान में रहता है। शुक्रवार को दूसरा आरोपी लखन कुमार भी अमन के किराये में घर में रहने आया। दोनों ने पहले शराब पी। उसके बाद लखन उसके घर से चला गया लेकिन आरोपी लखन कुमार साथ लगते लेखराज निवासी घियोरी की घर की रसोई में रात को घुस गया और वहां से पीतल और एल्यूमीनियम के बर्तन चुरा लिए। चोरी करने के बाद कुछ वाहन चालकों ने आरोपी लखन को पहचान लिया था। शनिवार को जब सुबह ही प्रभावित परिवार को घटना के बारे पता चला तो सारे गांव के लोग इकट्ठा हो गए। इसी दौरान लोगों की पूछताछ के डर से किराये के मकान में रह रहे आरोपी अमन कुमार ने बताया कि उसे कुछ युवक पर शक है। कुछ लोगों को लेकर अमन दूसरे आरोपी लखन के घर बठलठोर गया और उसे पकड़वा दिया। जब गांववासी दूसरे आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे तो सारा सच उगल दिया और चोरी किए बर्तन भी दे दिए लेकिन अधिकतर बर्तन तोड़ दिए गए थे। इसके बाद लोगों ने उनकी धुनाई कर दी और लोगों ने पंचायत प्रधान शोभा रानी और उप प्रधान मुकेश कुमार को सूचना दी। इन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी बीडी भाटिया ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें