फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ पुलिस ने दबोचा नशे का सौदागर

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Kangra
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत जसूर में जम्मू-कश्मीर की कठुआ पुलिस ने नूरपुर पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित नशीली दवाइयों को बेचने के एक आरोपी को धर-दबोचा। जानकारी के अनुसार कठुआ की पुलिस ने जितेंद्र नाम के युवक से प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया था।
विज्ञापन

जितेंद्र से कड़ाई से की गई पूछताछ के बाद जितेंद्र ने बताया कि यह दवाइयां उसने हिमाचल प्रदेश के व्यापारिक कस्बा जसूर से जगतार सिंह नामक व्यक्ति से खरीदी थीं। इसके तहतकठुआ पुलिस आरोपी जितेंद्र को साथ लेकर जसूर पहुंची तथा नूरपुर पुलिस को उक्त स्थानीय व्यक्ति को पकड़ने के लिए सूचित किया। वहीं नूरपुर पुलिस के सहयोग से कठुआ पुलिस ने जसूर स्थित सब्जी मंडी के प्रमुख गेट के सामने नशीली दवाइयां बेचने वाले जगतार सिंह को पकड़ लिया। जितेंद्र ने जगतार सिंह की पहचान करके बताया कि उसने नशीली दवाइयां उक्त व्यक्ति से ही खरीदी थीं। कठुआ पुलिस ने जितेंद्र की शिनाख्त के आधार पर प्रतिबंधित दवाइयों को बेचने के आरोप में जगतार सिंह को हिरासत में लिया और कठुआ ले गई। एसएचओ बृजमोहन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें