फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन निगम ने पर्यटकों को दिया गणतंत्र दिवस का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन की बुकिंग के साथ एक दिन मुफ्त ठहरने का मौका
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर पर्यटन निगम के होटलों में सैलानियों को ऑफर
25 से 28 जनवरी तक बुकिंग करवा सकते हैं पर्यटक
विपिन चौधरी
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम ने पर्यटकों को गणतंत्र दिवस का तोहफा दिया है। सैलानी अगर 25 से 28 जनवरी तक की बुकिंग निगम के होटलों में करवाते हैं तो उन्हें दो दिन की बुकिंग के साथ एक दिन फ्री ठहरने का मौका दिया जाएगा। यह ऑफर पर्यटन निगम के होटलों में ऑनलाइन बुकिंग करवाने वाले पर्यटकों को मिलेगा। पर्यटन निगम की मानें तो 25 से 28 जनवरी के बीच होटलों में कमरे की बुकिंग लेने पर यह ऑफर पर्यटकों को दिया जाएगा। ऑफर के तहत उन्हें दो दिन की बुकिंग के साथ पर्यटकों को तीसरे दिन का ठहराव नि:शुल्क रहेगा। यह ऑफर केवल कमरों तक ही सीमित रहेगा। इस दौरान किसी भी पर्यटक को खाने-पीने आदि चीजों पर कोई विशेष ऑफर नहीं रहेगा।
धर्मशाला में एक दिन की बुकिंग पर 30 प्रतिशत छूट
पर्यटन नगरी धर्मशाला में चल रहे निगम के होटलों में जहां दो दिन की बुकिंग पर एक दिन फ्री का ऑफर दिया जा रहा है, वहीं धर्मशाला में एक दिन की बुकिंग पर भी पर्यटकों को 25 से 30 प्रतिशत तक की छूट पर्यटन निगम उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड्डू खिलाकर होगा पर्यटकों का स्वागत : सोनी
पर्यटन निगम धर्मशाला के एजीएम अश्वनी सोनी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दौरान निगम के होटलों में आने वाले पर्यटकों का लड्डू खिला कर स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा गणतंत्र दिवस को निगम के होटलों में अपने तरीके से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें