फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैहन में सीएम से मिलेंगे पौंग बांध विस्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
रैहन में सीएम से मिलेंगे पौंग बांध विस्थापित
विज्ञापन

राजा का तालाब (कांगड़ा)। प्रदेश पौंग बांध विस्थापित समिति प्रदेश भाजपा महामंत्री कृपाल परमार के माध्यम से रैहन में आयोजित होने वाली जनसभा के दौरान अपनी चिरलंबित समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलेगी। प्रदेश पौंग बांध विस्थापित समिति के प्रधान हंसराज चौधरी ने बताया कि पिछले 47 सालों से हजारों पौंग बांध विस्थापित विस्थापन का दंश झेल रहे हैं। लेकिन, जिला गंगानगर में आरक्षित 2 लाख 20 हजार एकड़ भूमि पर अभी तक विस्थापितों को पूर्ण रूप से बसाया नहीं जा सका है। वहीं, हजारों पौंग बांध विस्थापित भूमि की आस में आज भी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। अतीत में किसी भी सरकार ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया। हंसराज चौधरी ने बताया कि हजारों पौंग बांध विस्थापितों ने अपनी उपजाऊ हलदून घाटी की भूमि को अपनी कड़ी मेहनत से सींचा था। हालात आज ऐसे हो गए हैं कि विस्थापितों को आज तक उनकी जिला गंगानगर में आरक्षित भूमि नहीं मिल पाई। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की दूरदर्शिता पर उम्मीद जताई कि जल्द उनकी सरकार विस्थापितों की समस्याओं का स्थायी समाधान करेगी। उन्होंने सभी विस्थापितों से 20 जनवरी को रैहन में होने वाली मुख्यमंत्री की जनसभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें