फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा की एथलेटिक टीम के लिए 90 का चयन

Tue, 27 May 2025 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा एथलेटिक्स संघ ने कांगड़ा की एथलेटिक टीम 96 खिलाड़ियों को शॉटलिस्ट किया है। जिला अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने कहा कि अब संघ की ओर पूर्व में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को रिकॉर्ड को देखकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए फाइनल सूची जारी की जाएगी। सोमवार को जारी प्री-लिस्ट में अंडर-14 लड़कों में 60 मीटर दौड़ में प्रणव ने पहला, कुश ने दूसरा और सूर्यांश तीसरा स्थान हासिल किया। 600 मीटर दौड़ में पायांश हंस पहले, प्रणव दूसरे और सूर्यांश तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में सूर्यांश, मयंक और परीक्षित, शॉट पुट में प्रणव और सौरभ का चयन हुआ। अंडर-14 लड़कियों में 60 मीटर दौड़ में स्वस्तिका, मानवी और दिव्या, 600 मीटर दौड़ में प्रियांशी वशिष्ट, काव्यांजलि और निधि, जबकि लंबी कूद में सुम्यती, निधि और प्रियांशी व शॉटपुट में सान्या और समृति का चयन हुआ।
विज्ञापन

अंडर-16 लड़कों में 60 मीटर दौड़ में अर्पित, कार्तिक और कुनाल चौधरी, 600 मीटर में अजीत, यशमित व अर्पित, जबकि लंबीकूद में अजीत, सक्षम और रणबीर व शॉटपुट में अंकित और आयुष का चयन किया। अंडर-16 लड़कियों की 60 मीटर दौड़ में समृद्धि, सिमरन और तन्वी, जबकि 600 मीटर दौड़ में आरुषि, दीपाली और साक्षी और लंबीकूद में समृद्धि, विजय व तन्वी और शॉटपुट में गरिमा का चयन हुआ। अंडर-18 लड़कों में 100 मीटर रेस में वंशराज, जतिन सिंह और अथर्व, 200 मीटर दौड़ में अथर्व, कुश और रितिक, 400 मीटर दौड़ में वंश राज, अक्षित और अपिंद्र सिंह, 1,000 मीटर दौड़ में सूर्यवंशम, अमित पटियाल और आर्यन, लंबीकूद में वंशराज सिंह, आदित्य पॉल और सूर्यवंशम, शॉटपुट में आदित्य और रूहान का चयन हुआ। अंडर-18 लड़कियों में 100 मीटर में दिपशिखा, खुशबू व कनक, 200 मीटर दौड़ में दीपशिखा व अदिति, 400 मीटर दौड़ में दीपशिखा और अदिति, शॉटपुट में मानसी का चयन हुआ। पुरुष वर्ग में 200 मीटर दौड़ में रिशव, अखिल शर्मा व गौरव, 400 मीटर दौड़ में रिशव, 800 मीटर में हरविंदर सिंह, राहुल गिल और अभय ठाकुर, 1500 मीटर दौड़ में हरविंदर सिंह व राहुल गिल और 5000 मीटर दौड़ में अभिषेक का चयन किया।

अंडर-20 में इनका चयन
अंडर-20 लड़कों में 200 मीटर दौड़ में मंजीत, शिवांक और प्रयांश, 400 मीटर दौड़ में अंशुल कौंडल, हितेश कुमार व प्रियांश, जबकि 800 मीटर दौड़ में सोनू ठाकुर, विवेक और हर्ष चयनित हुए। 1500 मीटर दौड़ में दामू, आयुष और क्षम, 5,000 मीटर दौड़ में अर्जुन सिंह, आयुष, जबकि लंबीकूद में सत्यम, शिवांश धीमान व अंशुल, शॉट पुट में रुद्राक्ष चड्ढा व अंशुल, जैवलिन थ्रो में रुद्राक्ष चड्ढा का चयन हुआ। अंडर-20 लड़कियों में 400 मीटर दौड़ में पलक और वंशिका, 800 मीटर में अदिति और 1500 मीटर में नैंसी का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें